भारत जोड़ों की उप यात्रा का खरगोन के कसरावद विधानसभा में प्रवेश
कांग्रेस कार्यकर्ता ने भारत जोडो यात्रा में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील
Curated by - AKHILESH GUPTA | CITYCHIEFNEWS
खरगोन, खरगोन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देशवासियों को एकसूत्र में जोडने, भाईचारा बढाने और अनेकता में एकता के लिए भारत जोडो यात्रा निकाली जा रही है। भारत जोडो यात्रा में अधिक से अधिक लोगो को जोडने और राहुल गांधी के स्वागत के लिए आमंत्रित करने हेतु प्रदेश के कई हिस्सों में भारत जोडो उपयात्राएं निकाली जा रही है। इसी के तहत् आज पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव के नेतृत्व में ग्राम लोहारी से माकडखेडा तक यात्रा निकाली गई। भारत जोडो उपयात्रा ने विधानसभा क्षेत्र कसरावद के ग्राम लोहारी से प्रारंभ कर सेलानी, जावदा, ओझरा, गोपालपुरा, छोटी कसरावद, कसरावद, माकडखेडा होते हुए महेश्वर विधानसभा प्रवेश किया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद एवं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस उपयात्रा के साथ ही राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है। यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कसरावद जय स्तंभ चौराहे पर मुस्लिम समाज द्वारा भी स्वागत किया गया। वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने भी यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया
पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद विधायक सचिन यादव ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा को भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। यात्रा सफल होने के कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं में बोखलाहट नजर आ रही है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland