नौसेना दिवस
पीएम मोदी ने नौसैनिकों को दी बधाई और कहा- ''भारत में हमें आपके समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है'',
नई दिल्ली, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि बीसीसीआई ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं करने का फैसला किया है. इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी हाथ में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे. हालांकि शमी की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम में जगह मिली है. पहले वनडे में (IND vs BAN) बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच में बतौर विकेटकीपर केएल राहुल को मौका मिला है. अक्षर पटेल भी पहले वनडे के लिए फिट नहीं पाए गए हैं.
बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि मेडिकल टीम से बातचीत के बाद ऋषभ पंत को वनडे सीरीज से रिलीज करने का फैसला किया गया है. वे टेस्ट सीरीज में टीम को ज्वाइन करेंगे. भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से शुरू हो रही है. बोर्ड ने बताया कि बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल भी पहले वनडे में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में ऋषभ पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वे कई लोगों के निशाने पर थे. टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को मौका दिया है. तेज गेंदबाज कुलदीप सेन पहले मैच से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं.
पिछली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल नहीं उतरे थे. वे बांग्लादेश सीरीज से वापसी कर रहे हैं. वहीं श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. वे मौजूदा सीरीज में भी अपने इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे. हालांकि वे अब नंबर-3 की जगह नंबर-4 पर खेलेंगे.
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland