नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नायक कल आयेंगे शाजापुर
गर्मजोशी से करेंगे कार्यकर्ता स्वागत
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, शाजापुर जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक 26 नवंबर को शाजापुर आकर भाजपा कार्यालय पर पदभार ग्रहण करेंगे। संगठन के रणनीतिकार के रूप में पहचाने जाने वाले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री नायक वाहन रैली के द्वारा पूरे शहर में घूमकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी करेंगे वही कार्यकर्ता भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की 26 नवंबर को सुबह 09 बजे शुजालपुर के निर्मल श्री गार्डन से कार्यकर्ताओं के साथ वाहन से वे शाजापुर के लिए निकलेंगे, जो अकोदिया, सलसलाई, गुलाना, बोलाई, देवलाबिहार,लाहौरी, बेरछा रोड होते हुए दोपहर 01 बजे शाजापुर पहुचेंगे। स्थानीय टंकी चौराहा पर उनका भव्य स्वागत होगा। इसके पश्चात वे धोबी चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात
महूपुरा चौराहा स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे धानमंडी स्थित स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे किलारोड, आजाद चौक, सोमवारिया बाजार, नाग नागिनी रोड, नई सड़क होते हुए बस स्टैंड स्थित स्व.चांदमल जी राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर वे माँ राजराजेश्वरी के दर्शन कर भाजपा जिला कार्यालय पर पहुचेंगे जहां वे पदभार ग्रहण करने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में म.प्र.स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार, क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी सहित जिले के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मंच बनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। श्री नायक का भव्य स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में लगे हुए है।
35वर्षो से सक्रिय राजनीति में नायक
शाजापुर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक नायक 35 वर्षो से सक्रिय राजनीति में है। उन्होंने संगठन कार्य की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से की, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जन जागरण का काम करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिले के महामंत्री और फिर जिलाध्यक्ष बने। जिले भर में युवाओं की एक नई टीम का निर्माण करते हुए आपने युवा मोर्चा में कई नए काम खड़े करते हुए सफल कार्यकाल पूरा किया। श्री नायक भाजपा शुजालपुर के मंडल अध्यक्ष और फिर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी रहे और अब संगठन ने इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए इन्हें शाजापुर भाजपा का जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की बागडोर सौंपी है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland