देश के ख्यातिनाम आर्किटेक्ट आज आएंगे दादाजी धाम
कैसे बनेगा मंदिर करेंगे अवलोकन, इनकी सहमति के बाद प्रशस्त होगा मंदिर निर्माण
Curated by – YOGESH MINA | CITYCHIEFNEWS
खंडवा, दादाजी धाम पर भव्य मंदिर के निर्माण को अब दादाजी की भी सहमति मिलती नजर आ रही है। विगत कई वर्षो से दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा तो चली लेकिन मंदिर निर्माण को लेकर ठोस निर्णय नहीं हो पाया। विगत दिनों सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता एवं कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों व सभी पक्षों के पदाधिकारी की उपस्थिति में दादाजी महाराज के आशीर्वाद से पहली बार मंदिर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक को सफलता के संकेत प्राप्त हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस बैठक में सभी पक्षों द्वारा एकमत से निर्णय लिया गया कि मंदिर ट्रस्ट, छोटे सरकार, शासन-प्रशासन एवं पटेल समिति द्वारा देश के माने हुए आर्किटेक्ट मंदिर निर्माण को लेकर जो एकमत फैसला लेंगे वह निर्णय सर्वमान्य होगा जिसको लेकर 26 व 27 दिसंबर को आर्किटेक्ट आकर दादाजी धाम पर मंदिर का अवलोकन कर अपना निर्णय देंगे। हर्ष का विषय है कि दादाजी के आशीर्वाद से देश ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट इंजीनियर जिन्होंने अक्षर धाम, राम मंदिर, महाकाल लोक, दिल्ली का लोटस मंदिर सहित देश व विदेश में कई मंदिरों व पर्यटक स्थलों का निर्माण किया है। ऐसे चार इंजीनियर विक्रम सोमपुरा, विरेन्द्र द्विवेदी, सुहास जुननकर के साथ शासन-प्रशासन की ओर से नियुक्त महाकाल लोक के आर्किटेक्ट कृष्णमुरारी शर्मा 27 दिसंबर को खंडवा पहुंचकर सामुहिक रूप से दादाजी धाम का अवलोकन एकमत निर्णय लेंगे। आर्किटेक्टों के दिए गए सुझाव के पश्चात शीघ्र ही जिला प्रशासन के द्वारा एक बैठक लेकर मंदिर निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।e
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland