देवास में जनसुनवाई के दौरान व्यक्ति ने खाया जहर
अस्पताल में उपचार के बाद व्यक्ति को आईसीयू में किया गया भर्ती
Curated by – RUPESH MEHTA | CITYCHIEFNEWS
देवास, जनसुनवाई के दौरान दोपहर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कर्मचारियों व अन्य लोगों ने संबंधित व्यक्ति के मुंह में अंगुली डालकर काले रंग का जहरीला पदार्थ बाहर निकाला व पानी पिलवाकर कुल्ला करवाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर थी।
जानकारी के अनुसार अरुण सोनी निवासी प्रेमनगर पार्ट-2 ने मंगलवार में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता का कहना है कि एक कंपनी में श्रमिक का एक्सिडेंट हो गया था। कंपनी द्वारा पूर्व में उसका उपचार करवाया गया और मुआवजे के रुप में मेडिकल हेल्थ और जो सैलेरी दी गई लगभग डेढ़ लाख रुपए उसे सहायता दी गई। जिसके अलावा औद्योगिक हेल्थ एण्ड सैफ्टी में उनका प्रकरण चल रहा है। जो भी क्षतिपूर्ति का मुआवजा तय होगा वह दिया जाएगा।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland