दमोह से चोरी हुए थे 8 लाख के बाल
चोरी करने वाले आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार
दमोह अभी तक आपने सोना, चांदी या रुपयों की चोरी करने वाले आरोपियों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या कभी सुना है की लाखों रुपए के बाल चोरी हो जाएं, यह बात सच है और दमोह में इसी प्रकार की घटना घटित हुई है और पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। यह पूरी घटना एक साल पहले बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर संचालित एक ढाबे पर हुई थी जहां से 8 लाख रुपए के बाल चोरी हुए थे।
बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि 2021 में व्यापारी सूरज गोस्वामी अपने साथ तीन साथियों को लेकर धार जिले में बिग बनाने वाले बाल खरीदने गए हुए थे और करीब 8 लाख रुपए के बाल वहां से खरीदकर कार से ग्वालियर जा रहे थे। तभी रास्ते में बटियागढ़ बाईपास के ढाबे पर तीन उनके साथी लाखों रुपए के बाल लेकर वहां से भाग निकले। व्यापारी ने बटियागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 406 में अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया और तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी बीच आरोपियों के उत्तरप्रदेश में होने की सूचना पर बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने टीम गठित की। जिसमें एएसआई पीडी दुबे ,आरक्षक पवन तिवारी, अक्षय मिश्रा ने मऊरानीपुर से दो आरोपी सद्दाम शाह पिता मुन्ना शाह और सोनू शाह पिता मुन्ना को गिरफ्तार किया वहीं तीसरा आरोपी मुबारक अली मऊरानी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। तीनों आरोपियों पर पुलिस के द्वारा 3000,3000 रुपए का इनाम घोषित किया था।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland