दमोह में शासकीय स्कूल से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर
छात्रों ने दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर लगाया जाम
दमोह, अतिक्रमणकारियों के द्वारा लगातार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। हटा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की जमीन पर भी इसी तरह अतिक्रमण किया गया है। आज स्कूल के छात्रों ने दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की करीब, 2 घंटे तक यह धरना प्रदर्शन चलता रहा। जिससे दमोह _ पन्ना हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हटा एसडीएम अभिषेक ठाकुर को सूचना दी गई। एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाइश दी, लेकिन छात्रों की मांग थी कि स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। तब एसडीएम ने छात्रों को समझाया कि शासकीय कार्य की एक प्रक्रिया होती है उसी प्रक्रिया के तहत सभी कार्य होते हैं। यदि स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे भी प्रक्रिया के तहत ही हटाया जाएगा। आप लोगों के द्वारा जो मांग की जा रही है उस पर जांच की जाएगी और उसके बाद इस अतिक्रमण को हटाया जाएगा। काफी देर छात्रों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद अधिकारियों की समझाइश पर छात्र स्कूल के लिए रवाना हुए।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland