दमोह में टाला बड़ा हादसा
मप्र के दमोह में ब्रेक फेल होने से तालाब में गिरते-गिरते बची यात्री बस
दमोह, दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरेना तालाब के समीप एक यात्री का सुधार कार्य चल रहा था। इसी दौरान बस के ब्रेक फेल होने से बस आगे बड़ गई और तालाब में अाधी जाकर लटक गई। यह हादसा दिसने भी देखा वह दंग रह गया क्योंकि बस का आधा हिस्सा तालाब में झूल रहा था और आधा सड़क पर था। इसके बाद क्रेन की सहायता से बस को तालाब से निकाला गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मुख्य रास्ते से कोई निकल नहीं रहा था अन्यथा बड़ी घटना भी हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार पुरैना तालाब के पास बसों का सुधार कार्य किया जाता है। इसी स्थान पर एक यात्री बस की बॉडी तैयार कर उसपे रंग-रोगन का कार्य बाकी था। बस चालक राजू ठाकुर ने बस को स्टार्ट किया तो उसका ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया। जिससे बस तेज रफ्तार के साथ सीधे आगे बढ़ गई और सीधे मुख्य सड़क को पार करते हुए तालाब के अंदर तक चली गई। जिससे
बस के आगे का हिस्सा तालाब के अंदर लटक गया, वहीं पीछे का हिस्सा तालाब की मेड़ में फंस गया। जिससे बस आगे नहीं बढ़ पाई। जिस समय यह हादसा हुआ उसी समय वहां संचालित स्क्ूल की छुट्टी हुई थी और बहुत से छात्र साइकिल से
निकल रहे थे। जिस समय बस आगे बड़ी छात्र कुछ दूर थे जिससे उनके साथ कोई हादसा नहीं हुआ।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland