दमोह में जला पंडोखर धाम के संत का पुतला
भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने गुरु शक्तिपुत्र महाराज को लेकर अपशब्द कहे जाने पर जताया विरोध
दमोह, दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर अस्पताल चौराहे पर दतिया के पंडोखर धाम के संत गुरु शरण शर्मा का पुतला जलाकर विरोध जताया है । संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पंडोखर धाम के संत ने उनके गुरु शक्तिपुत्र महाराज को लेकर कई तरह के अपशब्द कहे , लेकिन जब उनके गुरु ने कुछ कहा तो पंडोखर धाम के संत चुप्पी साध गए , उनकी मांग है कि ऐसे संत के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे।
भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके गुरु शक्तिपुत्र महाराज सात्विक जीवन जी रहे हैं। महाराज का एक जीवित शक्तिपीठ है जहां हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है । उनके गुरुवर को लेकर दतिया के पंडोखर धाम के संत गुरुशरण शर्मा ने आपत्तिजनक शब्द कहे हैं और भी कई तरह के अनर्गल बातें कही गई है , जिसका वह सभी विरोध कर रहे हैं । उनकी मांग है कि पंडोखर धाम के संत के खिलाफ कार्रवाई की जाए और धाम को बंद कराया जाए , क्योंकि यहां पर धाम के संत लोगों से हजारों रुपए लेकर उन्हें इलाज के नाम पर ठग रहे हैं , जो गलत है धर्म की आड़ में इस तरह के व्यवसाय चलाना अपराध होता है , इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मांसाहार और नशा मुक्त समाज का अभियान भगवती मानव कल्याण संगठन के गुरु शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में अनेक जिलों में चलाया जा रहा जहां उनके शिष्य मौजूद है , जो मांसाहार और नशा मुक्त समाज को लेकर कई तरह के अभियान चलाते हैं।
बता दें शहडोल के बिओहारी में शक्तिपुत्र महराज का आश्रम है और पूरे देश में उनके लाखों शिष्य हैं पिछले कई दिनों से पंडोखर धाम के संत गुरुशरण शर्मा और शक्तिपुत्र महराज के बीच इसी तरह की तकरार चल रही है जिसके वीडियो सोसल मीडिया पर चल रहे हैं।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland