दमोह में एक तरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने स्कूल जा रही छात्रा पर किया डंडे से हमला
घायल छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती
दमोह, दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रही एक छात्रा पर सिरफिरे युवक ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्रा के सिर में गंभीर चोटे आई और आरोपित भाग निकला। सूचना मिलते ही स्वजन भी मौके पर पहंुचे और
स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को पथरिया अस्पताल पहुंचाया वहां से इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। छात्रा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पथरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कक्षा 11वी की छात्रा से एक तरफा प्यार करता था। छात्रा ने बताया कि करीब तीन महीने से गांव का युवक उसे परेशान कर रहा है, लेकिन मैने आज तक उसके सवाल का जवाब नहीं दिया। सोमवार को जब वह स्कूल जा रही थी तभी उसने रास्ते में रोक लिया और खेत में ले जाने लगा। इसलिए वह अपने आपको बचाते हुए भागी तभी उसने सिर पर डंडे से हमला कर दिया। छात्रा का कहना है कि उसने पहले भी गांव के सरपंच से आरोपी आशीष प्रजापति की शिकायत की थी और बताया था कि आशीष उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। तब उसके परिजनों ने कहा था कि वह समझा देंगे
कभी दोबारा शिकायत नहीं मिलेगी, लेकिन सोमवार को उसने पुन: छेड़छाड़ करते हुए डंडे से हमला कर दिया। छात्रा ने महिला थाने में युवक की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland