खंडवा में हुई भाजपा की कामकाजी बैठक
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने कहा: भारतीय जनता पार्टी को रोकने वाली विरोधी ताकते लगी है, हमे उन्हें शक्ति के साथ रोकना है
Curated by - ABHISHEK TIWARI | CITYCHIEFNEWS
खंडवा, भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम और अन्य विषयों को लेकर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिले के नवनियुक्त प्रभारी श्री इकबाल सिंह गाँधी,इंदौर संभाग के सह प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, पूर्व प्रभारी श्री इकबालसिंह गाँधी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेवादास पटेल ने बैठक को संबोधित किया। इससे पहले भाजपा कौर कमिटी की बैठक भी हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। हमें अभी से तैयारियों में जुटना है।एवं जो विरोधी ताकते भाजपा को रोकने के लिए हमे शक्ति से कार्य करना होगा वर्तमान समय में एक माह के लिए मतदाता सूची का पुननिरीक्षण कार्य किया जा रहा है। नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य बीएलओ के साथ मिलकर हमारे बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रभारी जुट जाये। प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुडवाने का कार्य पूर्ण समर्पण भाव से किया जाये। श्री सबनानी ने कहा भाजपा संगठन ताकतवर बनी रहे इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सेवा ही संकल्प के साथ काम करना है।
जिला प्रभारी श्री इकबाल गाँधी ने कहा विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का परचम लहराया है। हमसब को मिलकर संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करना है। 2023 और 2024 चुनावी वर्ष है। हमें बूथ स्तर पर आने वाले कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेवादास पटेल ने कहा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के साथ हमने ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव में एतिहासिक सफलता प्राप्त की है। कुछ चुनाव में परिणाम हमारी मंशानुरूप नहीं आये। हमें आगामी चुनाव में पिछली गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा को विजयी बनाना है। एवं संग़ठन के आगामी कार्यो को पूर्ण निष्ठा से हर कार्यकर्ता को करना है। श्री पटेल ने कहा कि 23 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक जनजातीय गौरव यात्रा आयोजित की जाएँगी। जिसमे सभी कार्यकर्ता को लग कर काम करना है।इस बैठक में मंचासीन प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी संभाग के सह प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम संग़ठन के नवनियुक्त जिला प्रभारी श्री इकबाल सिंह गाँधी पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय पुरुषोत्तम शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष कोठारी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर जिला महामंत्री अरूण सिंह मुन्ना राजेश तिवारी सूरजपाल सिंह सोलंकी जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तन्वे महापौर अमृता यादव निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा उपस्थित थे एवं बैठक में अपेक्षित जिला पदाधिकारी मण्डलो के अध्यक्ष मोर्चो के जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित थे।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland