कुमट ने गठित की प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश में गौ सैनिकों की नियुक्ति
वनांचल जिले के जयेश संघवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित
झाबुआ, गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत संचालित अहिंसा गौ सेना के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार समाजसेवी मनीष शैतानमल कुमट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश फड़े, सोलापुर की सहमति एवं राष्ट्रीय संयोजक हिन्दू युवारत्न वरिष्ठ पत्रकार गौ सेवक श्री विनायक अशोक लुनिया के अनुमति के साथ प्रदेश में 7 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उनको कार्यभार सौंपा। श्री कुमट ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गौ माता को उनका हक दिलाने उनका आत्मसम्मान उनको लौटने की यह लड़ाई श्री लुनिया जी के नेतृत्व में हम सब मिल कर लड़ेंगे और आज इसी श्रेणी में मध्यप्रदेश में कार्यकारणी का गठन करते हुए गौ सैनिकों की नियुक्ति की गई।
इनका हुआ मनोनय
प्रांतिय अध्यक्ष मनीष कुमट के द्वारा जयेश संघवी झाबुआ संगठन में आजीवन को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीयूष जैन जोबट प्रांतीय सह सचिव , मतीन रज़ा, बालाघाट को प्रांतीय सचिव, अरुण द्विवेदी, टीकमगढ़ को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,अमिताभ सिंह चौहान, इंदौर फ़िल्म निर्माता निर्देशक
इनको प्रदेश उपाध्यक्ष,शिव चौरसिया, जबलपुर प्रांतीय मीडिया प्रभारी,आशीष जैन, दमोह को प्रदेश कार्यकरणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
India
World
Entertainment
Sports
Chhattisgarh
Haryana
Delhi
Religious
Business
Tech & Auto
Education
Health
Andhra Pradesh
Telangana
Sikkim
Odisha
Jharkhand
Assam
Nagaland