Curated by - RAGHAVENDRA SINGH | CITYCHIEFNEWS

जावरा, बोरवनी के 60 परिवार जिसमे ग़रीब बुज़ुर्ग महिलाएं भी शामिल थी वह मंगलवार सुबह कॉग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी और जिला पंचायत सदस्य राजेश भराव के साथ SDM कार्यलय पहुँचे और पटवारी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और हटाने की मांग करने लगे ग्रामीणों का कहना था कि जब गाँव मे पानी भर गया था तब प्रसाशन खुद ने 40 साल पहले हमें यहां स्थापित करता था और अब हमेअतिक्रमण का नॉटिस थमा दिया जो कि गलत है हम मजदूरी कर हमारे घर राशन लाए या अतिक्रमण भरते रहे प्रसाशन को इसे ग्राम आबादी घोषित करना चाहिए। कॉग्रेस नेता वीरेन्द्र सिंह सोंलकी ने जब SDM से बोला कि सर ये ग़रीब लोग है यह इतने पैसे कैसे भरेंगे पैसे कम कर दे तो SDM बोले यह कोई दुकान थोड़ी है। 

हालांकि बाद में किसानों की अतिक्रमण राशि भी कम करने व सरकारी भूमी को ग्राम आबादी में  नॉयत परिवर्तन करने का आश्वासन दिया जिसके ग्रामीण लोट गए। 

इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर यह आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ने हम से पैसे लेंकर फ़र्ज़ी पट्टे दिए जिसके बाद तहसील ने कहा कि पंचायत कोई पट्टे नही दे सकती आप पैसे मत दीजिए और इस मामले की जांच करने की बात कही।